Valmiki Jayanti Celebrations : जींद में आयोजित होने वाले महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में चरखी दादरी जिले से हरियाणा रोडवेज की 30 बसें पहुंचेंगी। रविवार सुबह जिले के विभिन्न स्थानों से बसे जींद के लिए रवाना हुई। आपको बता दे कि ये सभी बसें नेशनल हाईवे 152 डी से होते हुए जींद पहुंचेंगी। जिसके लिए समसपुर में एंट्री प्वाइंट बनाया गया है।
बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा 24 नवंबर रविवार को जींद में राज्यस्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान डीएससी समाज के लोगों में आरक्षण वर्गीकरण को लेकर खुशी का माहौल है और समाज के लोग इस सम्मेलन में सीएम का आभार जताएंगे। जिसके लिए जिले से 30 बसें जींद पहुंचेंगी जिनमें सवार होकर लोग जींद के लिए रवाना हुए हैं।
जींद रवाना होने से पहले लोगों ने पूर्व सरपंच कर्ण सिंह कादमा व लीलाराम की अगुवाई में सीएम नायबसिंह सैनी और भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की।
देखें Live Video :
मेष: दिन शुभ रहेगा...