Site icon Dainik Savera Times

CBSE 12वीं पीबीसी मेडिकल स्ट्रीम के ऑल इंडिया टॉपर वासु ने नीट यूजी में पाया 162वां रैंक

पिहोवा: सीबीएसई कक्षा 12वीं पीबीसी मेडिकल स्ट्रीम में ऑल इंडिया का टॉपर रहे वासु ने नीट यूजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वासु ने 99.99 परसेंटाइल हासिल करके देश भर में 162वां रैंक प्राप्त किया है। इसने प्रथम प्रयास में ही ये परीक्षा पास की है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। वासु के पिता दीपक गर्ग ने बताया कि बच्चा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में भी 10वीं का टॉपर रह चुका है।

इसके बाद उसने 12वीं में रिवेल्युएशन परिणाम के बाद पीबीसी मेडिकल स्ट्रीम में ऑल इंडिया टॉप किया था। नीट यूजी में देश भर के 20 लाख प्रतिभागियों में 162वां स्थान हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।वासु ने बताया कि उसने कभी मोबाइल गेम नहीं खेला। पढ़ाई के बाद जब थकान होती और खेलने का मन करता तो वो बंद कमरे में ही रस्सी से बॉल बांधकर बैट से खेलता। दोस्तों से भी इसलिए थोड़ी दूरी बनाकर रखी कि कहीं उसका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक जाए।

Exit mobile version