Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बड़ा हादसा: सवारियों से भरी गाड़ी नहर में गिरी…एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग बहे

Road Accident in Basti

Road Accident in Basti

Haryana accident : हरियाणा के फतेहगढ़ जिले में 14 यात्रियों को ले जा रहे एक सवारी वाहन के भाखड़ा नहर में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 11 लोग बह गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

11 लोग बहे एक ने बचाई जान

पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति और 11 वर्षीय लड़के को बचा लिया गया। बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात रतिया के सरदारेवाला गांव में हुई जब क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था।

सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार अधिकतर यात्री महमारा गांव के थे और वे पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब ‘क्रूजर’ वाहर सरदारेवाला गांव के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन भाखड़ा नहर में जा गिरा।

बचाव अभियान जारी

एक अधिकारी ने बताया, हमने एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। लापता 11 यात्रियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और गोताखोरों की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

Exit mobile version