Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला के एक घर में शातिर चोरों ने किया हाथ साफ़, लाखों के गहने लेकर हुए फरार

March 1, 2024

अंबाला के एक घर में शातिर चोरों ने किया हाथ साफ़, लाखों के गहने लेकर हुए फरार

अंबाला: हरियाणा के अंबाला कैंट में शातिर चोरों ने मौका मिलते ही बंद मकान में सेंध लगा दी और लाखों के जेवरातों पर हाथ साफ़ कर दिया। अगले दिन मकान मालिक घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और लाखों रुपए के जेवर गायब है। दरअसल ये घटना अंबाला छावनी की सैनिक कॉलोनी की है।

जहा वरुण के पिता की तबीयत अचानक खराब होने जिसके कारण उसे और उसकी पत्नी को पिता के घर पर ही रुकना पड़ गया। उधर वरुण का घर ख़ाली था। जिससे चोरों को मौका मिल गया और चोरों ने घर की अलमारी में पड़े ज़ेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। सुबह जब वरुण और उनकी पत्नी वापिस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि सारे दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं।

वरुण ने अपने घर पर हुई चोरी की वारदात की शिकायत महेश नगर थाने में दी। पुलिस ने वरुण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया । पुलिस की माने तो उन्होंने आस पास से cctv फ़ुटेज हासिल की है जिसमें बाइक पर दो लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बाइक द्वारा दोनों चोरों को पहचानने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल पुलिस ने वरुण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें