Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन ठगी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परेशान, नेताओं की रैलियों में घूम रहा आरोपी

September 14, 2024

ऑनलाइन ठगी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परेशान, नेताओं की रैलियों में घूम रहा आरोपी

नूंह(सद्दाम हुसैन): ऑनलाइन ठगी मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। ऐसे ही एक ताजा मामला मेवात जिले के रावलकी गांव से सामने आया है। जहां के रहने वाले सफतार हुसैन ने बताया कि मैंने 2023 में एक 22/23 FIR दर्ज कराई थी जो कि मेरे साथ 372000 का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था।

ऑनलाइन ठगी करने वाले सभी आरोपी मेवात के हैं। मुकदमे में आरोपी बनाए गए आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस गृफ्त से दूर है। बताया कि मुख्य आरोपी मनीष नेताओं की रैलियां में घूम रहा है और मौज मस्ती कर रहा है वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मेंने सभी वीडियो वह हर तरह की मुख्य आरोपी की लोकेशन पुलिस तक पहुंचाई है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि में पुलिस से गुहार लगा लगाकर थक चुका हूं । पीडित ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है ताकि इंसाफ मिल सके। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि रेड की जाती है आरोपी फरार हो जाते हैं जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें