Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने SDO व JE को 77000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

December 23, 2022

Vigilance ने SDO व JE को 77000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

पानीपत: जिले में स्टेट विजिलेंस की जिला इकाई ने बिजली निगम के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने गोहाना रोड बिजली निगम कार्यलय के कंट्रक्शन SDO और JE को काबू किया है।

जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों ने एक ठेकेदार के काम के बिल पास करने बदले रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों की रंगेहाथ गिरफ्तार कर करनाल विजिलेंस थाने मे भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट मे पेश कर विजिलेंस आगामी कार्यवाही करेगी। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा किए गए काम की तकरीबन 19 लाख रुपए बिल बकाया था। इन बिलों को पास करवाने के लिए बिजली निगम में लगातार चक्कर काट रहा था और संभंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। इसी बीच एसडीओ व जेई से उसकी मुलाकात हुई और 77000 रुपए में सौदा तय हुआ। सौदा होने के बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और उक्त आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें