Site icon Dainik Savera Times

Vigilance ने यमुनानगर के हेड कांस्टेबल को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

यमुनानगर: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ करनी शुरू कर दी है ।

बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने यमुनानगर के हेड कांस्टेबल अजय को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हेड कांस्टेबल ने मामले की तफ्तीश के लिए 10000 की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद यह मामला 5000 रुपए में तय किया गया था।

Exit mobile version