Site icon Dainik Savera Times

गांव सीसवाल की बेटी Renu व आदमपुर की बहु Drishti बनी हरियाणा में जज, क्षेत्र में खुशी की लहर

हिसार: हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा परिणाम जारी होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। आदमपुर के गांव सीसवाल की बेटी रेणु बिश्नोई ने जहां इस परीक्षा में सफलता के झंडे गाडे है वहीं आदमपुर की बहु दृष्टि ने भी सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जानकारी देते हुए रेणु बिश्नोई के मामा जिला पार्षद वीर सिंह राहड ने बताया कि उसका जन्म गांव सीसवाल में लीलाधर तरड़ के यहां हुआ था।

रेणु ने अपनी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई आदमपुर के नार्दन इंटरनेशनल स्कूल से उत्तीर्ण की। बाद में हिसार के छाजूराम मेमोरियल लॉ कॉलेज से एलएलबी और एलएलएम की पढ़ाई करने के बाद चंडीगढ़ से न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए तैयारियां आरंभ की। अब रेणु ने मंगलवार को जारी परीक्षा परिणामों में अपनी मेहनत के बल सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं दृष्टि के ससुर सुनील मित्तल व जेठ नीतिश ने बताया कि उनकी बहु उत्तरप्रदेश के हापुड निवासी दुष्टि ने हरियाणा न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तरप्रदेश के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी रोशन किया है। अधिवक्ता नीतिश ने बताया कि उसके छोटे भाई जतिन मित्तल ने भी 2 साल पहले उत्तराखंड न्यायिक सेवा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वहां सिविल जज चयनित हुए थे और वर्तमान में वहीं अपनी सेवाएं दे रहे है। दृष्टि के न्यायिक सेवा में चयनित होने से परिवारजनों, रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Exit mobile version