Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली सर्विस केवल चोरी करते हुए ग्रामीणों ने 1 चोर को रंगे हाथ दबोचा, किया पुलिस के हवाले

December 7, 2024

बिजली सर्विस केवल चोरी करते हुए ग्रामीणों ने 1 चोर को रंगे हाथ दबोचा, किया पुलिस के हवाले

मेवात (सद्दाम हुसैन) : जिले में चोरी की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसका कारण बढ़ती बेरोजगारी माने या फिर नशाखोरी। मेवात जिले में नशाखोरी भी चरम पर है। नशा करने के लिए भी युवा नौजवान चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में चोरी की आय दिन घटनाएं सामने आ रही हैं।

ताजा मामला शनिवार की सुबह का है जहां पिनगवा कस्बे स्थित चावला कृषि फार्म से बिजली की केबल चोरी कर रहे एक चोर को फार्म पर काम कर रहे किसानों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर को पकड़ने के बाद डायल 112 पुलिस को कॉल किया। डायल 112 मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

डायल 112 जाहिद हुसैन ने बताया कि सूचना के आधार पर हम मौके पर पहुंचे और हमने चोर को अपने कब्जे में ले लिया है जिसको पिनंगवा थाने के हवाले कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । पुलिस ने बताया कि चोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि वह काफी दिन से चोरी कर रहा था और आज भी वह दो साथियों के साथ चोरी करने आया था, तो वही मौका देख एक चोर साथी फरार हो गया जिसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें