Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर, हरियाणा में हिंसा से पता चलता है कि भाजपा सरकार नहीं चला सकती: उद्धव

August 3, 2023

मणिपुर, हरियाणा में हिंसा से पता चलता है कि भाजपा सरकार नहीं चला सकती: उद्धव

मुंबई: प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मणिपुर और हरियाणा में हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि ये घटनाएं साबित करती हैं कि पार्टी सरकार नहीं चला सकती है।यहां राज्य विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लक्षय़ के साथ बने 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक इस महीने के अंत में या सितंबर की शुरुआत में मुंबई में हो सकती है। विपक्षी दलों की पिछली दो बैठकें पटना और बेंगलुरु में हुईं थी।

ठाकरे ने मणिपुर और हरियाणा की घटनाओं को लेकर कहा, क्या यही राम राज्य है? चाहे मणिपुर हो या हरियाणा, जिस तरह से वहां प्रशासन चलता है, क्या वहां सरकार का अस्तित्व है या नहीं? डबल इंजन क्यों जल रहा है? हरियाणा और मणिपुर की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार नहीं चला सकती।उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि इन दोनों राज्यों में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें