Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में मतदान करने के बाद शादी के लिए निकला दूल्हा, बना आकर्षण का केंद्र

October 5, 2024

हरियाणा में मतदान करने के बाद शादी के लिए निकला दूल्हा, बना आकर्षण का केंद्र

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को एक दूल्हा मतदान करने के बाद शादी करने के लिए निकला जिसके कारण वह आकर्षण का केंद्र बन गया। शादी के वस्त्र में वोट डालने पहुंचे दूल्हे का नाम सुनील कुमार है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दूल्हे ने विवाह बंधन में बंधने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुमार ने लाडवा विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, मैं सभी को संदेश देना चाहता हूं कि वोट डालना बहुत महत्वपूर्ण है। किसी को भी अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए। कुमार ने वीडियो में कहा, मैं वोट डालने के बाद शादी करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि शादी के लिए पहुंचने में देर हो चुकी है, लेकिन मतदान करना ज्यादा महत्वपूर्ण था। कुमार की मां ने हरियाणा के लोगों से अपील की कि वे अपने घरों से बाहर आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें