Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में वेटर की गोली मारकर हत्या, सर्विस के दौरान खाना देने में हुई देरी, गुस्साए दूल्हे के दोस्तों ने वेटर की कर दी हत्या

December 14, 2024

फरीदाबाद में वेटर की गोली मारकर हत्या, सर्विस के दौरान खाना देने में हुई देरी, गुस्साए दूल्हे के दोस्तों ने वेटर की कर दी हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को शादी की रिसेप्शन पार्टी के दौरान अंजाम दिया गया। मृतक पार्टी में वेटर का काम कर रहा था, इस बीच सर्विस में देरी हुई तो आरोपियों ने पिस्टल चला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

मृतक की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी मुबारिक खान उर्फ बादशाह के रूप में हुई है। दूल्हे के छोटे भाई का दोस्त उस पार्टी में आया हुआ था। जिसने तैश में आकर युवक पर गोली चला दी। हालांकि वारदात के बाद बादशाह खान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत डबुआ थाना पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मोहित और मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 61(2), 103(1) BNS और 25–54–59 आर्मस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

दरअसल सैनिक कॉलोनी में एक पार्टी के मध्य कुछ युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामूली सी बात पर युवकों ने पिस्टल निकल कर वहां काम कर रहे वेटर को गोली मार दी। वेटर से खाना मांगा लेकिन वेटर सर्विस देने में देर कर दी। जिससे युवक गुस्से में आ गया।

 

आरोपी युवक दूल्हे के छोटे भाई का दोस्त था। रिसेप्शन मुकेश लखानी के बेटे जय लखानी का था। जिसमें मुकेश लखानी के छोटे बेटे के दोस्त मोहित और मोनू भी मौजूद थे। जहां मृतक बादशाह खान ठेकेदार फकरुद्दीन के कहने पर वेटर के तौर पर गया था।

इसी बीच मोहित और मोनू ने बादशाह खान को ऑर्डर देते हुए खाना मंगवाया। जिसमें उसे देरी हो गई। इसी बीच मोहित को वहां बैठे सभी लोगों और उसके दोस्तों ने उकसाया तो मोहित ने पिस्टल निकाल ली और गुस्से में आकर वेटर को गोली मार दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें