Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में मौसम की मार: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़, OPD में पहुंच रहे 1000 से ज्यादा मरीज

Weather Affected Panipat

Weather Affected Panipat: हरियाणा डेस्क: पानीपत शहर में मौसम का मिजाज इस समय लगातार करवट ले रहा है। एक ओर जहां दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर अचानक बारिश लोगों को बीमार कर रही है। इस अस्थिर मौसम ने लोगों की सेहत पर बुरा असर डाला है, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

पानीपत के सिविल अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 1000 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और शरीर में कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जैस्मीन कौर का कहना है कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है और लोगों को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

“बारिश और गर्मी का यह मिलाजुला दौर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है, जिससे वायरल इंफेक्शन तेजी से पकड़ बनाते हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है,” उन्होंने कहा।

-स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने भी आमजन से अपील की है कि मौसम को हल्के में न लें और खुद को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ मास्क और साफ-सफाई का ध्यान रखें। विभाग जल्द ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाने की योजना बना रहा है।

Exit mobile version