Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, ठंड ने दी दस्तक

हरियाणा में मौसम ने करवट बदल ली है दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए है और कईं जिलों में बारिश भी हुई है। जिसकी वजह से अब ठंड भी बढ़ने लगी है। बढ़ती ठंड और बारिश का फसलों पर कितना असर पड़ने वाला है इसी के बारे में जब हमारी टीम ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि बारिश से फसलों को फायदा ही होगा नुकसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर बारिश ज्यादा पड़ती है तो सब्जियों को जरूर नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि धान की फसल की कटाई 100 % हो चुकी है और गेहूं की बिजाई 70 % हो चुकी है और बारिश से फसलों को फायदा ही मिलेगा। वहीं उन्होंने किसानों को भी संदेश देते हुए कहा है कि अगर फसल को पानी लगाना है तो बारिश को देख कर ही लगाएं। अगर ज्यादा बारिश हो जाती है तो पानी निकासी की ववस्था जरूर करे।

Exit mobile version