Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: हरियाणा में अभी और सताएगा मानसून, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें कब बरसेंगे बादल

September 21, 2024

Weather Update: हरियाणा में अभी और सताएगा मानसून, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जानें कब बरसेंगे बादल

हरियाणा में 5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने और नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं। हरियाणा में 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी 2 जिलों रोहतक और सिरसा में रिकॉर्ड की गई है।

हरियाणा में अभी फिलहाल मानसून की वापसी नहीं होगी लेकिन 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें