Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शराब की बोतल लाने से किया मना तो सिर पर लोहे की रॉड मार कर ली जान, वारदात CCTV में हुई कैद

June 25, 2024

शराब की बोतल लाने से किया मना तो सिर पर लोहे की रॉड मार कर ली जान, वारदात CCTV में हुई कैद

सोनीपत: जिले से आज फिर शराब को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जिसमे एक व्यक्ति ने शराब की बोतल लाने से मना करने पर अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी बेरहमी से हत्या कर डाली।

हत्या की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जहां सोनीपत के गन्नौर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक काशीराम के सिर पर उसके ही साथी श्रमिक बालकृष्ण ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर डाली।

हालांकि फैक्ट्री में एक कर्मचारी ने उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले शराब पी और फिर मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ और वारदात खून में बदल गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें