Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जब खट्टर स्वयं मोटरसाइकिल चला कर एयरपोर्ट पहुंचे

September 26, 2023

जब खट्टर स्वयं मोटरसाइकिल चला कर एयरपोर्ट पहुंचे

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को यहां कार फ्री डे पर स्वयं मोटरसाइकिल चला कर लोक निर्माण विभाग के विश्रम गृह से करनाल हवाईअड्डे पहुंचे।इस दौरान श्री खट्टर के साथ घरौंडा के विधायक हर¨वद्र कल्याण, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन तथा सुरक्षाकर्मी भी बिना कार के ही हवाईअड्डे पहुंचे। श्री खट्टर ने कहा, ‘‘शहर में यातायात कम करने और भीड़-भाड़ खत्म करने के लिए हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयास कर सकते हैं, जिनके परिणाम भी समाज में सकारात्मक दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में विकास के साथ स्वच्छ वातावरण भी जरूरी है।

इसके लिए पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत लाभकारी हैं, यह हमें न केवल छाया और फल देते हैं बल्कि बारिश लाने में भी सहायक होते हैं। प्रकृति के बिना जीना मुश्किल है, क्योंकि प्रकृति ने हमें अनमोल संसाधन दिये हैं, इन्हें संजो कर रखने की जरूरत है। हमारे जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि कार फ्री डे के दिन यदि सभी साइकिल या मोटरसाइकिल पर अपने रोजमर्रा के कामकाज निपटाएंगे तो हमें प्रदूषण मुक्त जीवन जीने में सहयोग मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें