यमुनानगर: यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर बने पुल को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें ट्रेन से कटकर नीचे नहर में जा गिरी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से एक शव को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस गोताखोरों की सहायता से शव की तलाश कर रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर महिला का शव कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। महिला के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।
जानकारी के अनुसार तीर्थ नगर की टपरी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी 26 वर्षीय कविता तथा उसकी साली रादौर निवासी 25 वर्षीय गीता रविवार दोपहर बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। खरीदारी करने के बाद जब वह पश्चिमी यमुना नहर के ऊपर बने रेलवे पुल से होकर घर लौट रही थी तो अचानक से ट्रेन आ गई। ट्रेन की आवाज उन दोनों को सुनाई नहीं दी। इस दौरान दोनों ट्रेन से कटकर पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से कविता के शव को बाहर निकाला जबकि गीता का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। महिला कविता के पास ढाई साल का बेटा व तीन साल की बेटी है। उसके पति कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी व उसकी साली रादौर निवासी गीता शॉपिंग करने गई थी। वह रेलवे पुल से यमुना पश्चिमी नहर पार कर रही थी क्योंकि वह नहर के दूसरी तरफ तीर्थ नगर की टपरी कालोनी में रहते है। वह मूल रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश के हैं।
ये भी पढ़ें :- पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी, जानें अपने शहर का भाव

