Site icon Dainik Savera Times

कौन है मोहन लाल बड़ौली जो बने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले राई विस सीट से विधायक मोहन लाल बड़ौली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बड़ौली को हरियाणा प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि बड़ौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विस चुनाव सितंबर या अक्टूबर महीने के शुरू में होने वाले हैं।

Exit mobile version