Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजधार चाकू से पत्नी और प्रेमी की हत्या, पति ने चाकू गोद कर दोनों को मौत के घाट उतारा, 5 माह से लिव इन में रह रहे थे

May 31, 2025

तेजधार चाकू से पत्नी और प्रेमी की हत्या, पति ने चाकू गोद कर दोनों को मौत के घाट उतारा, 5 माह से लिव इन में रह रहे थे

फतेहाबाद में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मामला तिलकनगर का है, जब शुक्रवार की रात महिला और उसका प्रेमी बाहर घूमने निकले तभी मौका देखकर पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को देखा और अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक और 30 वर्षीय पूजा के रूप हुई है। पूजा का विवाह दीपक के साथ हुआ था। इस शादी से पूजा के दो बच्चे है। जो दीपक के साथ रहते है। बच्चे और पति को छोड़ कर पूजा 5 माह पहले ऋतिक के साथ लिव–इन में रहने चली गई थी।

पूजा की ऋतिक से जान–पहचान दीपक के जरिए हुई थी। ऋतिक दीपक का दोस्त था। और दीपक के घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही ऋतिक का घर था। जहां ऋतिक, उसकी मां और एक बहन रहते थे। बहन की शादी कर दी गई थी।

दोस्ती के चलते ऋतिक का दीपक के घर आना–जाना लगा रहता था। इसी बीच पूजा और ऋतिक के बीच में प्रेम का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके बाद प्रेम इतना बढ़ा कि पूजा ने अपने बच्चे और पति को छोड़ कर ऋतिक के साथ रहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लिव–इन में रहने के बाद पूजा दीपक पर तंज कसा करती थी, की मैं यहां ऋतिक के साथ रहने लगी तुम कुछ नहीं कर पाए।

जिसके बाद दीपक ने दोनों की हत्या की साजिश रची और नजर रखने लगा। जब बीती रात दोनों सड़क पर टहलने निकले तो दीपक ने मौका देख कर तेजधार चाकू से दोनों पर हमला बोल दिया। दीपक ने 2 से 3 वार ऋतिक पर ओर एक के बाद एक 11 वार पूजा पर किए। जिसके बाद ऋतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, लेकिन पूजा घायल हो जमीन पर गिर पड़ी। जिसे बाद में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

दीपक ने वारदात को अंजाम एक सुनसान जगह पर दिया था। जहां लोगों का आना–जाना काफी कम होता था। भीड़ न होने के कारण कोई भी दोनों को बचाने भी नहीं आ सका। घटनास्थल पर एक मकान और एक पुराना निजी विद्यालय है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच–पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य आदि जुटाए और सूचितकर्ता से पुलिस ने पूछताछ की।

 

पुलिस ने कार्रवाई कर दीपक को हिरासत में ले लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। दोनों तरफ के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। मामले की जांच जारी है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि ऋतिक हाल में बेरोजगार था और पहले एक रेस्टोरेंट में काम करता था। वहीं दीपक हाल में पिज्जा की दुकान के कार्यरत था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें