Site icon Dainik Savera Times

झगड़े के बाद पत्नी ने काटी पति की जीभ, लगे 15 टांके

हिसार में पत्नी द्वारा अपने पति की जीभ काटने की घटना सामाने आई है। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहा पर चिकित्सको द्वारा जीभ को टाके लगा कर जोडा गया है। इस मामले में ससुर ने पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार कर्मचंद व उसकी पत्नी सोने के लिए गए कमरे में गए थे। पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान पत्नी ने अपने पति कर्मचंद की दातो से जीभ काट दी। कर्मचंद के शोर मचाने पर घर के लोग पहुचे तो देखा कि कर्मचंद की जीभ कटी हुई थी बाद में उसे उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। चिकित्सको ने 15 टांके लगा कर जीभ को जोडा गया है। पुलिस ने मायाचंद की शिकायत पर पुत्र वधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायत में कार्यवाही की मागं की है। बता दे कि दोनो का विवाह दस साल पहले हुआ था और दो बच्चे है।

Exit mobile version