यमुनानगर: गांव शादीपुर में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। व्यक्ति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आया कि व्यक्ति अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था। रविवार रात को झगड़े के बाद ही उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। एक दिन उसकी लाश घर पर ही पड़ी रही।
हत्या के बाद वह दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर शहर में घूमता रहा। अगले दिन रात को पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका दो बेटों की मां थी और उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली थी। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उतर प्रदेश के गाजीपुर निवासी संतोष की शादी 2013 में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी नीलम (35) के साथ लव मैरिज हुई थी।
शादी के बाद उनके दो बेटे उम्र 8 साल और 6 साल है। करीब 8 साल पहले दोनों यमुनानगर के शादीपुर गांव में आकर किराए के मकान में रहने लगे थे। संतोष पास ही एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि उसको अपनी पत्नी नीलम पर किसी के साथ अवैध संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर रविवार की रात को उनका झगडा हुआ और उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद बच्चों सहित घर से चला गया।
संतोष पत्नी नीलम की हत्या करने के बाद अपने दोनों बच्चों को बाहर ले गया। बताया जा रहा है कि वह उनके साथ आत्महत्या करने की सोच रहा था। योजना तो बनाई, लेकिन वह अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं कर सकता था। पूरा दिन बाहर घूमने के बाद सोमवार रात उसने खुद ही पुलिस को घटना की सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों बच्चे भी सदर थाने में हैं।थाना सदर प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने संतोष को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रविवार रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी नीलम का गला दबा दिया। उन्हें रात करीब दो बजे सूचना मिली कि शादीपुर में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी है।वहां पहुंचने पर देखा कि महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पुलसि ने पति पर हत्या का केस दर्ज किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...