Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में हुई ठंड की शुरुआत, अंबाला में देखने को मिली मौसम की पहली धुंध

अंबाला: हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है और मौसम की पहली धुंध आज अंबाला में देखने को मिली। सुबह-सुबह धुंध के कारण विजिबिलिट बहुत ही कम थी और रोड़ पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वही आमजन को इस मौसम में सांस लेने में भी खासी दिक्कत हो रही है क्योंकि धुंध के साथ साथ हवा मैं पॉल्यूशन के चलते गले में जलन और खांसी हो रही है।

सुबह-सुबह सैर करने निकले लोगों और स्कूल जा रहे बच्चों का कहना है कि आज मौसम की पहली धुंध पड़ी है लेकिन धुंध में अजीब तरह के स्मेल है। जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है इसके कारण खांसी जुकाम हो रहा है।

Exit mobile version