Site icon Dainik Savera Times

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाहीं का आरोप, पुलिस भी घेरे में…

झज्जर: झज्जर के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान स्थानीय डाक्टरों की बड़ी लापरवाहीं का मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के गर्भ से लड़के ने जन्म लिया है जोकि स्वस्थ है। उधर मृतका आरती के परिजनों ने इस मामले में डयूटी पर कार्यरत डाक्टर पर लापरवाहीं बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आरती की संभाल की जाती तो उनके साथ यह दर्दनाक हादसा होने से बच जाता है। बता दें कि झज्जर के गांव जहांगीरपुर की ईंट-भट्‌ठे पर काम करने वाली आरती नामक महिला को प्रसव पीड़ा होने के दौरान डिलीवरी के लिए परिजन यहां नागरिक अस्पताल लेकर आए थे।

आरती के परिजनों का यह भी आरोप है कि जब आरती के मरने की जानकारी जैसे ही डाक्टर को लगी तो उसने तुरन्त उन्हें महिला को रेफर करने की बात कही। उन्होंने डाक्टर के खिलाफ कार्यवाहीं करने के लिए पुलिस को भी शिकायत दी है। लेकिन इस मामले में अस्पताल का कोई जिम्मेवार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उधर इस मामले में न्याय के लिए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। लेकिन वहां उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है।

Exit mobile version