Site icon Dainik Savera Times

महिला की संदिग्ध हालात में मौत; बेटियों ने पिता पर जताया हत्या का शक

करनाल: करनाल की रामदेव कॉलोनी स्थित ब्रह्मानंद चौक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका की बेटियों ने अपने ही पिता पर हत्या का शक जताया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बेटी का आरोप, पिता के हाथ में था हथियार –

मृतका की पहचान सीता के रूप में हुई है। मृतका की बेटी ज्योति ने बताया कि घटना के समय वह अपनी बहन और मां के साथ एक ही कमरे में सो रही थी। अचानक उसकी बहन पर हमला हुआ, जिसकी चीख सुनकर वह उठी। अंधेरा ज्यादा होने के कारण साफ दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन उसके पिता भीम के हाथ में कोई हथियार था। उसी दौरान उसकी मां सीता पास में पड़ी थी और उनके सिर से खून बह रहा था। जब उन्हें उठाने की कोशिश की तो कोई हरकत नहीं हुई।

सुबह पिता को भागते देखा, पहले भी करते थे मारपीट –

ज्योति ने बताया कि उन्हें शक है कि उनके पिता ने ही मां की हत्या की है। उसने कहा कि उसके पिता शराब के आदी हैं और अक्सर पैसे मांगते थे। पैसे न देने पर वह मारपीट करते थे। एक दिन पहले भी शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था और उन्होंने धमकी दी थी। सुबह के समय उन्हें पिता को भागते हुए भी देखा गया।

Exit mobile version