Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जन्मदिन के दिन महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

October 12, 2023

जन्मदिन के दिन महिला ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

यमुनानगर के लाजपत नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।आत्महत्या की खबर सुनते ही लड़की पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो महिला के शव फंदे पर लटका मिला। उन्होने तुरंत पुलिस की इसकी सूचना दी। यमुनानगर सिटी थाने की टीम मौके पर पहुंची तो परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए तंग करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने कहा कि 9 महीने पहले आशा की शादी की थी जिसके बाद उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। मृतका की बहन का कहना है कि हमने आशा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए रात 12 बजे से फोन करना शुरू किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया करीब डेढ़ बजे फोन उठाकर बताया की आपकी बहन की मौत हो गई है। जिसके बाद दिल्ली से परिवार यमुनानगर पहुंचा।

यमुनानगर सिटी थाने में परिजनों ने शिकायत दे दी है पुलिस अब शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। सिटी थाने के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी की एक महिला ने सुसाइड कर लिया है जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और अब आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। आशा की उम्र महज 30 साल थी और दहेज के दानवों ने उसकी जान ले ली है..परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वो दोषियों पर सख्त कार्रवाई चाहते हैं, फिलहाल देखना होगा पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें