Site icon Dainik Savera Times

रात को घर जाते हुए महिला के साथ छेड़छाड़, बचाने आई बेटे पर हमला, महिला और बेटे के साथ मारपीट

करनाल के मधुवन थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें उसके साथ रात के अंधेरे में आरोपियों द्वारा जबरदस्ती की गई। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के उसके प्राइवेट पार्ट को भी टच किया और महिला के कपड़े भी फाड़े।

आरोपियों से बचने के लिए महिला ने शोर मचाना शुरू किया। जिसे सुन कर परिजनों ने पहुंच कर महिला को आरोपियों से बचाया। दोनों पक्षों के विवाद होने लगा। विवाद झड़प में बदल गया। जिसमें महिला और उसका बेटा घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मधुवन थाना पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि 17 अगस्त को रात 8 बजे वह घर की तरफ अपनी दुकान बंद करके जा रही थी। इसी बीच गांव के ही दर्शन और बलवान ने उसका रास्ता रोक लिया। और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

जब महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने पहुंच कर महिला को बचाया तो आरोपियों ने महिला के परिजनों के साथ लड़ाई–झगड़ा शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने अपने साथी इशांत, मोहित, अनूप और आर्यन को बुला कर मारपीट शुरू कर दी। हमले में महिला और उसका बेटा घायल हो गए।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला शांत करवाया। ग्रामीणों से पूछताछ की गई। महिला और उसके बेटे की मेडिकल रिपोर्ट की जांच में हमले की पुष्टि हुई है। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने की पुष्टि नहीं की है।मधुबन थाना ASI मीनू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को काफी सजा दी जाएगी।

Exit mobile version