Site icon Dainik Savera Times

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

जींद: पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे यौन शोषण करने पर पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पिल्लूखेड़ा थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव गांगोली निवासी अमित की घरेलू स्तर पर जान पहचान रही है। तीन जून 2023 को अमित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिसके बाद अमित ने उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। पिल्लूखेड़ा थाना की जांच अधिकारी बीरमति ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अमित के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version