कैथल शहर की एक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत देते हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया। जिसके बाद जब युवती ने दबाद डाला तो आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दीं।
युवती ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आज से तीन वर्ष पहले निजी बैंक में काम करने के दौरान उसकी जान–पहचान योगेश उर्फ चीकू नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। जिसके बाद दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद 1 फरवरी को आरोपी युवती को लेकर आरकेएसडी कॉलेज के पास स्थित एक होटल में लेकर गया।
जहां आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। युवती ने दवाब बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। युवती चिंता के चलते उसे बार–बार संपर्क करने की कोशिश करने लगी। जिस पर आरोपी का फोन बंद आने लगा। आरोपी ने युवती के साथ सारे संपर्क तोड़ दिए।
जिसके बाद थाने पहुंचकर युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शहर थाना इंस्पेक्टर गीता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार कर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

