Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : नहर में बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, पहने थे गहने

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर से एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बुड़िया पुल के पास नहर में नग्न अवस्था में एक महिला का शव बहता दिखा। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बाजू में कड़े उंगली में अंगूठियां

सूचना मिलते ही बुडिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार महिला की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। इससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। महिला की एक बाजू पर ॐ का निशान है। दोनों बाजुओं में कड़े और उंगलियों में अंगूठियां भी हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की शिनाख्त कराएगी।

72 घंटे तक पहचान के लिए रखेंगे शव

मामले की जांच कर रहे बुड़िया थाना के जांच अधिकारी जगदीप, गोताखोर अमर ने बताया कि एक ग्रामीण ने सूचना दी थी कि दादूपुर की तरफ से नहर में एक शव आ रहा है। सूचना मिलने पर गोताखोर अमर को मौके पर बुलाया। इसके बाद बुड़िया पुल के पास गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी जगदीप ने बताया कि महिला का शव आज या कल का ही प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया है। शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

Also Read : 

Exit mobile version