Dainik Savera Times

अवैध शराब ठेके पर सीएम फ्लाइंग की रेड, ग्रामीण पहले कर चुके थे ठेका हटाने की मांग

Yamuna Nagar CM Flying Raid

Yamuna Nagar CM Flying Raid: यमुनानगर के फैजपुर गांव के पास लंबे समय से अवैध रूप से शराब ठेके पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने शिकंजा कस दिया। टीम ने एक्साइज विभाग को मौके पर बुलाकर ठेके को सील कर दिया है और ठेकेदार को साफ शब्दों में हिदायत भी दे दी।

सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाकर लंबे समय से शराब ठेका चला रहे संचालकों को कानून से डर नहीं लगता। यही वजह है कि वह पैसे का रौब दिखाकर सरेआम नियमों को अपने पैरों तले रौदते हैं। ताजा मामला फैजपुर गांव का है, जहां शराब ठेकेदार ने नियमों के अनुसार ठेका 200 मीटर की दूरी पर खोला है लेकिन उस ठेके को जंग खा गया है मोटी कमाई करने के चक्कर ठेकेदार ने हाईवे के पास ही 2 ठेके खोल लिए है। जिसकी वजह से शराब ठेकेदार का काम भी अच्छा चल रहा था।

Yamuna Nagar CM Flying Raid

गांववाले शराब ठेके का विरोध कर चुके थे। लेकिन शराब ठेकेदार को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। जैसे ही यह खबर सीएम फ्लाइंग अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो टीम ने तुरंत एक्साइज विभाग को सूचित किया और मौके पर बुलाकर पहले तो स्टॉक की जांच कराई और उसके बाद गेट पर ताला लगाकर उसे सीज़ कर दिया।

Exit mobile version