Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना नगर पुलिस ने हासिल की बड़ी कामयाबी, 25 ग्राम हीरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

January 4, 2024

यमुना नगर पुलिस ने हासिल की बड़ी कामयाबी, 25 ग्राम हीरोइन के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

यमुनानगर: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने अलग-अलग दो मामलों में 24 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेल के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिलेगी आजाद नगर में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी अभिलक्ष जोशी को बुलाया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लिए तो उसके पास से 12 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोईन बरामद हुई।पूछताछ में जिसकी पहचान आजाद नगर निवासी सुनील उर्फ बंटी के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्याय हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कलानौर बॉर्डर से दूसरा आरोपी गिरफ्तार।एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज बलराज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युव कलानोर बॉर्डर से होता हुआ हरियाणा में प्रवेश करेगा गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, सतनाम रिशिपाल राजेंद्र बीरबल की टीम का गठन किया गया टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी के जलने की युवक को गिरफ्तार किया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ रोहित को बुलाया इसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम 12 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुई। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के धूमझेड़ा निवासी नौशाद के नाम से हुई आरोपीय खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें