Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुकान में लगी भयानक आग… छज्जा गिरने से दो लोगों को आई चोटें, मची अफरा तफरी

November 16, 2024

दुकान में लगी भयानक आग… छज्जा गिरने से दो लोगों को आई चोटें, मची अफरा तफरी

Yamuna Nagar Shop Fire: हरियाणा के यमुनानगर स्थित GNG रोड पर एक बैग की दुकान में आग लग गई जो पास में ही स्थित चौहान स्टेशनरी मार्ट व एक अन्य दुकान में फैल गई। आग की घटना की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को दी। इस बीच दुकानदारों को भी आग लगने की सूचना मिल गई जब वह वहां पहुंचे तो पास की एक दुकान के बोर्ड में आग लगी हुई थी।

आग कहीं दुकान के अंदर ना चली जाए इसलिए दुकानदार छत पर चढ़कर छज्जे पर लगे बोर्ड को गिराने लगे। तो छज्जा अचानक गिर पड़ा जिसमें दो लोगों को चोंटे आई,एक व्यक्ति जिसका नाम पंकज था वो बुरी तरह घायल हो गया था जिसे लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें