Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर: सोमनदी में पैर फिसलने से 2 लड़कियों की डूबने से मौत

December 17, 2024

यमुनानगर: सोमनदी में पैर फिसलने से 2 लड़कियों की डूबने से मौत

यमुनानगर: बुढ़िया थाने के अंतर्गत सोमनदी में पैर फिसलने से दो लड़कियों की डूबने से मौत होने का दर्दनाक मामला सामने आया। इस घटना से सारे गांव में मातम छा गया। गांव वालों ने शवों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिए। दोनों मृत लड़कियों की पहचान रोमा (21) और आंचल (17) निवासी गांव केनालसी के रूप में हुई।

सोमवार को इस मामले की जानकारी देते हुए गांव के रहने वाले बृजपाल ने बताया कि आज सुबह 12 बजे के करीब गांव केनालसी की तीन लड़कियां रोमा (21), आंचल(17) और शीतल(13) सोमनदी के पास रोजमर्रा की तरह लकड़ियां लेने गई थी। प्यास लगने से रोमा और आंचल नदी के किनारे पहुंची और पानी पीते वक्त रोमा का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई। आंचल भी उसे बचाने के प्रयास में नदी में गिर गई। पीछे चल रही शीतल ने यह देखकर भागकर गांव में यह सारी बात गांव वालों को बताई। जिसपर तुरंत गांव वाले नदी पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

दोनों के शव गहरे पानी में पड़े मिले। जिस पर गांव वालों ने डंडों और रस्सों की सहायता से शवों को बाहर निकाला। बुढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि आज दोपहर को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिए। पुलिस के अनुसार बीएनएसएस 194 के तहत कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें