Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में सुबह सवेरे बड़ा हादसा, तेज रफ्तार Car ने एक व्यक्ति की ली जान

Truck Accident in Khanna

Truck Accident in Khanna

Yamunanagar Accident in Morning: यमुनानगर के तहत साढ़ौरा के गांव कनिपला के समीप आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए। आपको बता दे कि आज सुबह सढौरा के गांव कनिपला के समीप मुलाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले तो साइकिल पर जा रहे गांव के व्यक्ति को पीछे से टक्कर मारकर कुचला दिया।

जिसके बाद मोटर साइकिल पर आगे जा रहे आईटीआई के दो छात्रों को भी टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि साइकिल चालक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा और कार बिजली के हाई वोल्टेज तारों के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल साढ़ौरा भेजा।

जहां से हालत गंभीर होने के बाद उनको ट्रामा सेंटर यमुनानगर भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है जिसके बाद पुलिस आगामी कारवाई में जुट गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांव कनिपला में हुई है वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया है।

Exit mobile version