Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टिकट के विरोध के बीच Ghanshyam Dass Arora ने यमुनानगर से भरा नामांकन

September 10, 2024

टिकट के विरोध के बीच Ghanshyam Dass Arora ने यमुनानगर से भरा नामांकन

यमुनानगर: जिले से बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने टिकट विरोध के बीच आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। रोड शो और मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा की, जहां उन्होंने अपनी जीत का दावा किया और विरोधियों को कमजोर न आंकने की बात कही।

मौजूदा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ रेलवे स्टेशन से लेकर सनातन धर्म मंदिर तक भव्य रोड शो निकाला। इसके बाद मंदिर में माथा टेकते हुए उन्होंने आशीर्वाद लिया और फिर चार समर्थकों के साथ जिला सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए घनश्याम दास अरोड़ा फुल कॉन्फिडेंस में नजर आए उन्होंने अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी में कोई बगावत नहीं है और जो नेता नाराज़ थे, अब वो उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी भी विरोधी को कमजोर नहीं समझते और हर किसी से अपना मुकाबला मानकर चल रहे हैं। अरोड़ा ने दावा किया कि वह अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देकर जीत हासिल करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें