Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर: नहर में डूबने से लापता हुए 11 वर्षीय बच्चे का मिला शव

यमुनानगर : तीन दिन पहले डूबे तीर्थ नगर की टपरियों के रहने वाले 11 वर्षीय अनिकेत का शव यमुना नहर के हमीदा हेड पर पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार बीएनएस की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। सदर थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार व निर्मल सिंह ने सोमवार को बताया कि शनिवार को यमुना नहर में डूबे अनिकेत (11) का शव आज हमीदा हेड पर पानी में तैरता हुआ मिला। गोताखोर राजीव की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार बीएनएस 174 के तहत कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि तीर्थनगर की टपरियों में रहने वाला चौथी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अनिकेत शनिवार की सुबह पांच बजे के करीब शौच करने के लिए अपनी मां से पानी की बोतल मांग कर यमुना के किनारे गया था। वहां नहर पर पत्थर फेंकने के लिए उसका मन किया और जिसके बाद वह पानी के नजदीक चल गया। उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया था। हालांकि सूचना मिलने पर मौके पर सदर यमुनानगर थाने की पुलिस और गोताखोर की मदद से शव को तलाशने की बड़ी कोशिश की जा रही थी। लेकिन शव नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें: नासिक: सड़क किनारे बने गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

Exit mobile version