यमुनानगर में आठवीं कक्षा के छात्र की करेंट लगने से मौत हो गई। बच्चा अपने दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। जो कि 11000 वोल्टेज की हाइटेंशन लाइन में जाकर फैंस गई। जिसे निकलते वक्त बालक हादसे का शिकार हो गया। घटना से गांव और परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लड़के की पहचान बिलासपुर क्षेत्र के धर्मकोट गांव निवासी 13 वर्षीय तनिष्क के रूप में हुई है। जो अपने माता–पिता और बहन के साथ रहता था। तनिष्क के पिता दिहाड़ी मजदूर है। और वह गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्ययनरत था।
तनिष्क अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। पतंग छत से गुजर रही हाइटेंशन तारों में फंस गई। जिसे तनिष्क और उसके दोस्त निकलने के लिए छत पर चले गए। पतंग निकलते हुए ही वह तारों की चपेट में आ गया और झुलस गया।
तनिष्क के दोस्त इस भयानक हादसे को देखकर डरकर मौके से भाग खड़े हुए। झटका लगते ही तनिष्क छत पर दौर जा गिरा। जिसे परिजन उठा कर तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है।
परिजनों ने बिजली विभाग अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए बताया कि हाइटेंशन तारों के छत के पास से गुजरने कर कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं होती। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

