Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yamunanagar Police ने इनामी हत्यारोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हो सकते हैं बड़े खुलासे

January 14, 2023

Yamunanagar Police ने इनामी हत्यारोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार, पूछताछ के दौरान हो सकते हैं बड़े खुलासे

यमुनानगर पुलिस के हाथ बड़ी कमयाबी हाथ लगी है। दरअसल, यमुनानगर के दामला में एक मजदूर के मौत के घाट उतारने के मामले में 2019 में वांटिड 5000 रू का इनामी बदमाश को सीआईए वन ने दिल्ली से गिरफतार कर लिया पकडे गए बदमाश का नाम नंद किशोर साहनी है। नंद किशोर और उसके भाई ने शराब के नशे में एक अपने ही साथी को मौत के घाट उतार दिया था फिल्हाल पुंलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है

यमुनानगर के दामला में दिसंबर 2019 को एक मजदूर पर फरशे से प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया गया था। हत्या का आरोप नंद किशोर साहनी और उसके भाई संतोष साहनी पर लगा था दोनो ने मिलकर ही इस हत्या को अंजाम दिया था और दोनो ही हत्या करने के बाद बिहार भाग गए थे दोनो भाई बिहार के मधुबनी इलाके के रहने वाले थे साल 2019 में हुई हत्या के बाद पुलिस दोनो ही भाईयों तक पहुंचने में नाकाम रही और ऐसे में पुलिस ने नंद किशोर को गिरफतार करने को लेकर उस पर पांच हजार रू का इनाम भी रखा था।

तीन साल बीत जाने के बाद सीआईए स्टाफ वन को सूचना मिलने पर दिल्ली में रेड कर गिरफ्तार कर लिया। नंद किशोर तीन साल के बाद खुला घूम रहा था सीआईए स्टाफ ने इसे गिरफतार करने के बाद यमुनानगर ले आई यहा अब पुलिस इससे पूछताछ कर रही है हालाकि पुलिस अब नंद किशोर को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और इस हत्या में शामिल अन्य लोगो के बारे में भी पूछताछ करेगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें