Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया मे नशे की सप्लाई करते आरोपी को किया गिरफ्तार

यमुनानगर(हरीश कोहली) : थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने इंडस्ट्रीज एरिया मे नशे की सप्लाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 19 ग्राम 10 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनके टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक इंडस्ट्रीज एरिया में नशा बेचने की फिराक में घूम रहा है।

वहीं गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह कुशल पाल राणा एएसआई लाभ सिंह, प्रदीप सुरेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एईटीओ प्रवीण को बुलाया गया जिसके सामने पकड़े गए युवा की तलाशी ली तो उसके पास से 19 ग्राम 10 मिलीग्राम हीरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में जिसकी पहचान गांधीनगर निवासी नदीम उर्फ बिल्लू के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है थाना शहर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से नशे की खेप लेकर आता था और शहर में आकर बेचता था। जल्दी बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version