Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर पुलिस की नशा तस्करों पर नकेल, 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

May 6, 2024

यमुनानगर पुलिस की नशा तस्करों पर नकेल, 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर (हरीश कोहली): बुडिया गेट पुलिस चौकी ने 1 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड से नशे की खेत लेकर आता है और जिले में आकर भेजता था। आरोपी पिछले 8 महीने से यह काम कर रहा था आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के डिमांड पर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि त्रिकोणी चौक जगाधरी से होता हुआ एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर पैदल निकलेगा। गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई सुरजीत सिंह प्रवीण कुमार किरण की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी महावीर को बुलाया गया जिसके सामने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई।

आरोपी से कंप्यूटराइज तुलाई कांटा व खाली पनिया बरामद हुई। जिसकी पहचान महलावाली निवासी राजेश के नाम से हुई। आरोपी झारखंड से नशे की खेत लेकर आता है और जिले में आकर भेजता था। आरोपी पिछले 8 महीने से यह काम कर रहा था आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के डिमांड पर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें