Site icon Dainik Savera Times

Yamunanagar गन्ने के दाम को बढ़ाने के लिए धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष Gurnam Singh

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप द्वारा गन्ने के दाम न बढ़ाए जाने के विरोध में सरस्वती शुगर मिल के बहार धरना लगाया है। यह धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान गन्ने का दाम 450 रुपए प्रति क्विंटल की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि इस धरने को संबोधित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना भी पहुंचे। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि 10 जनवरी को करनाल अनाज मंडी में होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। बताते चले कि कड़ाके की ठंड में किसानों की हालत बिगड़ी हुई है जिन्हें लेने एंबुलेंस भी पहुंच पाई और उन्हें पुलिस की गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Exit mobile version