Site icon Dainik Savera Times

आप भी इस अनोखे तरीके से मनाए दिवाली, नहीं फैलेगा प्रदूषण!

अंबाला : दिवाली पर जहां एक तरफ लोग पटाखों के शोर और प्रदूषण से हवा में जहर घोलने से गुरेज नहीं करते वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दिवाली पर प्रदुषण ना फैले ऐसी सोच भी रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने दिवाली बड़े अनोखे तरीके से मनाने का फैसला किया है।

हम बात कर रहे हैं अंबाला की ट्रिब्यून कॉलोनी निवासियों की जो दिवाली पर पटाखे न जलाकर पौधारोपण कर दिवाली मनाने की सोच रखते हैं। जिसके चलते उन्होंने पौधारोपण कर दिवाली पर वातावरण को शुद्ध रखने के लिए संकल्प लिया और कहा कि हम पौधा सिर्फ लगाए नहीं बल्कि उसकी अपने बच्चे जैसे देखभाल भी करेंगे।

इस मौके पर पूरी कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। लगातार बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए ये कॉलोनी वासियों का एक अच्छा प्रयास है। कॉलोनी की महिलाओं ने कल एक मेले का भी आयोजन करने का फैसला लिया है।

Exit mobile version