Site icon Dainik Savera Times

बुलेट से पटाके बजा रहा युवक गिरफ्तार, कब्जे से तेजधार चाकू और लोहे की रॉड बरामद

पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महेश नगर थाने की टीम बीती शाम को टांगरी बांध के पास गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान एक युवक गांव रामगढ़ माजरा की तरफ से बुलेट पर तेज रफ्तार में पटाके बजाता हुआ आया। पुलिस ने रोकने का इशारा भी किया,लेकिन आरोपी अपनी बुलेट को मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी को काबू किया।

Exit mobile version