Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर मार्कीट में रुपए कमाने का झांसा देकर युवक से लाखों की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

April 8, 2024

शेयर मार्कीट में रुपए कमाने का झांसा देकर युवक से लाखों की धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

रोहतक: साइबर क्राइम थाना की टीम ने शेयर मार्केट मे रुपये कमाने का झांसा देकर करीब 38 लाख रुपये की ठगी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रेम नगर चौक रोहतक निवासी विकास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी फेसबुक से टाइम लाइन मे एक शेयर मार्केट मे काम सिखाने का एक फोटो दिखाई दिया। विकास ने उस लिंक पर क्लिक किया तो एक बेवसाइट खुली। बेवसाइट पर विकास ने अपना रजिस्ट्रेशन किया तो उस पर एक लिंक आया।

लिंक ओपन करने पर विकास एक व्हाटसअप ग्रुप मे जुड गया। शेयर मार्केट सीखने के लिये लिंक भेजा गया, जिसमे शेयर मार्केट सीखने की आडियो चलती थी। ग्रुप मे शेयर खरदीने बारे सूचना सांझा करते थे। साथ ही ग्रुप मे अन्य व्यक्ति प्रोफिट होने की फोटो शेयर करते थे। विकास के मैसज आया जिसने अपना नाम ममता रावत बताते हुये शेयर मार्केट मे रुपये इन्वेस्ट करने बारे कहा। ममता रावत ने एक लिंक मे भेजा जिसमे अंकाउट से संबंधित व शेयर शेयर खरीदने हेतु रुपये जमा करने की जानकारी शेयर की जाती थी। ममता ने विकास के पास एक और एपीके फाइल नाम का एक लिंक भेजा।

विकास ने लिंक को ओपन किया तो उसके मोबाइल मे एक फाइल डाउनलोड हुई। फाइल ओपन करने पर विकास के मोबाइल मे एक ऐप इंस्टाल हो गई। विकास ने अपना रजिस्ट्रेशन कर ट्रेडिंग शुरु की। विकास जब भी पैसो की ट्रांजैक्शन करता था तो उस ऐप की आईडी वॉलेट मे पैसे दिखाई देते थे। विकास शेयर खरीदने के लिये पैसे ट्रांसफर करता रहा। विकास को आईपीओ मे पैसे लगाकर रुपये ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

विकास अपनी आईडी के वॉलेट से पैसे निकालने के लिये जब भी रिक्वेस्ट भेजता उसे रिजेक्ट कर विकास को और ज्यादा मुनाफे की बाते कही। विकास ने उनकी बातो मे आकर कुल 37 लाख 79 हजार 481 रुपये अपने खाते से ट्रांसफर कर दिये। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए आरोपी सुशांत निवासी गुरुग्राम को गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें