Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में युवक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठे, विदेश में नौकरी का दिया प्रलोभन, ढाई महीने बाद दर्ज हुई FIR

January 8, 2025

करनाल में युवक के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, विदेश भेजने के नाम पर रुपए ऐंठे, विदेश में नौकरी का दिया प्रलोभन, ढाई महीने बाद दर्ज हुई FIR

हरियाणा के करनाल में विदेश भेजने के नाम पर हुई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने पीड़ित से 1 करोड़ 35 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ितों ने बताया कि वह 70 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे है। 70 दिन पहले उन्होंने शिकायत दी थी। जिसके बाद आज जाकर FIR दर्ज की गई है।

 

मामला करनाल का है, जहां अनाज मंडी निवासी संदीप ने शिकायत देते हुए बताया कि वह मूलरूप से पानीपत का रहने वाला है। संदीप ने 8 लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने विदेश भेजने के नाप पर रुपए ऐंठ लिए है। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने करोड़ों रुपए ठग लिए।

 

संदीप ने बताया कि वह पहले भी अपने रिश्तेदारों के साथ जाकर 19 सितंबर 2024 को सेक्टर–4 चौकी, करनाल में शिकायत दर्ज करवा चुके है। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण से दुबारा SP करनाल को शिकायत दी गई। तमाम कोशिशों के बाद सिटी थाना में मामला दर्ज कर मामले की जांच SI इलम सिंह को सौंपी गई है।

 

आरोप लगाया गया है कि संदीप के रिश्तेदारों को झांसा देकर आरोपियों ने 1 करोड़ 35 हजार रुपए ठग लिए गए। आरोपियों ने विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए। नकली कागजात दिखा कर विश्वास जीत लिया, और सुनियोजित साजिश के तहत रकम ऐंठ ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें