Site icon Dainik Savera Times

झज्जर में नींव की खुदाई करते हुए युवक की मौत, गहरी खुदाई के कारण दीवार गिरी नीचे दबा युवक

हरियाणा के झज्जर में जमीन की खुदाई कर रहे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत दीवार के नीचे दबने से हुई है। जमीन खोदने के दौरान बगल में निर्मित दीवार पलट गई। जिसके नीचे युवक दब कर घायल हो गया। और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और जमीन के मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला निवासी 21 वर्षीय अमर के रूप में हुई है। अमर झज्जर में बायपास रोड के पास प्लॉट में काम कर रहा था। ठेकेदार ने अमर को नींव की खुदाई करने का काम दिया। ठेकेदार ने गहरी खुदाई करने को कहा, अमर ने जिसका विरोध भी किया, लेकिन ठेकेदार नहीं माना।

 

परिजनों ने बताया कि अमर से जबरन गहरी खुदाई करवाई गई थी।अमर ने ठेकेदार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं समझा। गहरी खुदाई के कारण बगल के प्लॉट की दीवार अमर के ऊपर पलट गई। अमर प्लॉट में खुदाई कर रहा था, उसी दौरान दीवार गिर गई। अमर को बचने का मौका भी नहीं मिला। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता, वह दीवार के नीचे दब चुका था।

हादसे में अमर बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्लॉट डॉक्टर वासुदेव का था, इसलिए उन्हीं के अस्पताल में उसे भर्ती करवा दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि, अस्पताल में अमर के उचित उपचार नहीं किया गया।परिजन अमर को दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद भी अस्पताल कर्मियों ने उन्हें अमर को ले जाने नहीं दिया।

 

अमर बचाओ–बचाओ चिल्लाता रहा। और अस्पताल में।ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने परिजनों के शिकायत सुन जांच–पड़ताल शुरू कर दी है।

Exit mobile version