Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में सड़क हादसे युवक की दर्दनाक मौत, तारों से कट कर शव के हुए दो टुकड़े, कैंटर ने माफी टक्कर

पानीपत में एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में भयावह मौत हो गई। युवक की गर्दन कट कर सड़क पर जा गिरी और धड़ अलग जा गिरा। युवक की मौत कैंटर से टकराने के कारण हुई है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस टीम जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान गांव मतलौड़ा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। जो मतलौड़ा गईं से खंडारा की तरफ जा रहा था। रस्ते में ही युवक की बाइक तेज रफ्तार कैंटर से का भिड़ी। टक्कर के बाद युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। और बाइक सड़क के किनारे लगे तारों में जा उलझी।

तारों की वजह से युवक के शव के दो टुकड़े हो गए। युवक का सिर कुछ दूर सड़क पर जा गिरा। और धड़ भी थोड़ी ही दौरी पर गिरा था। सड़क पर छतों तरफ खून ही खून हो गया था। मामला आसान कलां गांव के पास स्थित गुज्जर धर्म कांटा का है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया अस्पताल में रखवाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कैंटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की बाइक का नंबर HR 06AY 1854 बताया गया है।

Exit mobile version