Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में सड़क हादसे में युवक की मौत, रोडवेज बस ने मारी टक्कर, उछल कर दूर गिरा युवक

June 25, 2025

जींद में सड़क हादसे में युवक की मौत, रोडवेज बस ने मारी टक्कर, उछल कर दूर गिरा युवक

हरियाणा के जिंद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार हो सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। सड़क पार करते हुए युवक की बाइक रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि युवक टक्कर लगते ही बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही युवक का सिर सड़क में लगने से फट गया। और सड़क पर खून ही खून हो गया।

युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रोडवेज बस चालक घायल को खुद ही लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे परिजन हिसार के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान रोहतक रोड निवासी राज्य सिंघला के रूप में हुई है। रजत गोहाना किसी काम से गया हुआ था। हादसे के दिन जैसे ही रजत गोहाना रोड पर जाने लगा उसे पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड के तरफ जा रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई।

हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। हालांकि अस्पताल पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को रोडवेज बस चालक सत्यनारायण ने बताया कि वह बस को धुला कर नए बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। इसी बीच दूसरी तरफ से राजकीय महिला कॉलेज के सामने एक युवक तेज रफ्तार बाइक रोड क्रॉस करने के लिए सामने आ गया।

युवक के अचानक सामने आने के कारण हादसा ही गया। बाइक की गति तेज थी। हालांकि बस के ब्रेक लगाने की कोशिश की थी। लेकिन तब तक युवक आकर बस से टकरा गया था। यदि युवक ने हेलमेट पहन होता तो युवक के बचने की संभावना अधिक होती।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें