Site icon Dainik Savera Times

युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक पर सवार थे तीनों दोस्त, लापरवाही के कारण हुआ हादसा

रेवाड़ी में बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गईं। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी है।

हादसे में भूरथला गांव निवासी अमन की मौत हो गई।मामला ख़ुशपुरा इलाके का है। जहां टूमना से आगे जाकर लापरवाही से बाइक चलने के कारण हादसा हो गया। पुलिस को दी शिकायत में भूरथला गांव निवासी वीरपाल ने बताया कि वह दोस्त कृष्ण और अमन के साथ ख़ुशपुरा गया था।

 

जहां कुआं पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। वापसी में बाइक कृष्ण चला रहा था। कृष्ण बाइक को तेज रफ्तार से लापरवाही के साथ चल रहा था। इसी दौरान बाइक का टायर फिसला और तीनों हादसे का शिकार हो गए। जिसमें अमन की मौत हो गई।

जिसके बाद राहगीरों ने तीनों को कोसली अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया गया। वीरपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चला रहे कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमन की मौत का इल्जाम कृष्ण के ऊपर लगाया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version